{"_id":"69a9e8b48b2997b7bc0e554f","slug":"pauni-road-condition-protest-udhampur-news-c-202-1-udh1009-133269-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: खेतों तक जाने वाला रोड क्षतिग्रस्त, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: खेतों तक जाने वाला रोड क्षतिग्रस्त, नारेबाजी
विज्ञापन
पौनी। पंचायत माड़ी नाला के वार्ड-तीन में खेतों तक जाने वाला रोड क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण उन्हें बुआई करने में दिक्कत आ रही है। समस्या को लेकर ब्लॉक कार्यालय में शिकायत भी दी है व सड़क को जल्द से जल्द ठीक करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के लिए पहले ही पैसे स्वीकृत हो चुके हैं। इसके बावजूद काम नहीं करवाया गया। क्षेत्रवासी पूर्व पंच मोहिंदर लाल शर्मा व अजय शर्मा का कहना है कि यह काम राजनीतिक खींचतान का शिकार हो गया है, जिस कारण लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई।
प्रशासन से मांग है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द रोड को ठीक करवाया जाए ताकि किसान समय पर अपनी खेतों की बुआई कर सकें। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, तीर्थ् राम तेज राम, मुकेश कुमार, यश पाल आदि लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।