फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pauni, cleaning system

Udhampur News: पौनी के मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था ठप, मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद नहीं रुक रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
pauni, cleaning system
पौनी। मुख्य बाजार में एक महीने से अधिक समय से सफाई व्यवस्था ठप है। दुकानदारों में भारी रोष है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां गंदगी से भरी हैं जिससे दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन

दुकानदार दीदार सिंह ने बताया कि पहले नियमित रूप से कचरा वाहन आता था और सफाई कर्मचारी काम करते थे। इसके लिए शुल्क भी लिया जाता था लेकिन अब स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने मांग की कि बाजार में प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित की जाए और पौनी को निगम के अधीन लाया जाए, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। बाबू राम का कहना है कि यदि कस्बे में व्यापार मंडल सक्रिय होता तो शायद समस्या उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने बताया कि मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद श्रद्धालु शिवखोड़ी जाते समय बाजार से गुजरते हैं लेकिन बदहाल व्यवस्था के कारण वाहन चालक सीधे ही निकल जाते हैं जिससे व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात इतने खराब हैं कि कूड़ेदान भरे पड़े हैं और नालियों से बदबू आ रही है। कुछ दुकानदार रात में सूखा कूड़ा जलाने को मजबूर हैं। इस संबंध में ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी अर्जुन राम पॉल ने बताया कि सफाई के लिए पहले कर्मचारी और वाहन की व्यवस्था की गई थी। कुछ महीने तक दुकानदारों ने शुल्क भी दिया लेकिन बाद में अधिकांश लोगों ने शुल्क देना बंद कर दिया। इसकी सूची तैयार कर तहसीलदार साहिल रंधावा को सौंपी जाएगी ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed