{"_id":"69d9632f7d3293920003f427","slug":"pauni-bhambla-road-built-udhampur-news-c-202-1-udh1009-134645-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भांबला की डडवा पंचायत को बड़ी सौगात, नौ किलोमीटर तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भांबला की डडवा पंचायत को बड़ी सौगात, नौ किलोमीटर तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
पौनी। भांबला की पंचायत डडवा में करीब नौ किलोमीटर तक सड़क बनाने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।गाई गोधर के पूर्व पंच राज कुमार ने बताया कि पज्जादा मोहल्ले से गाई गोधर तक सड़क को मंजूरी मिली है। सड़क बनने से हजारों लोगों को लाभ होगा। यह मार्ग जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे से भी जुड़ेगा जिससे आवागमन आसान हो जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के लिए कई बार धरने दिए गए। विधायक कुलदीप राज दुबे ने आश्वासन दिया था कि गांव तक जल्द सड़क पहुंचाई जाएगी। अब निर्माण की मंजूरी मिलने से सपना साकार होता नजर आ रहा है।
सरपंच सुषमा शर्मा ने कहा कि सड़क बनने से बच्चों को स्कूल आने-जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और गांव तक आवश्यक सामान लाने में काफी सुविधा होगी। वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी जिससे ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। यहां राजिंदर कुमार, राम प्यारी, सुरिंदर कुमार, पवन कुमार, दया राम, प्रभ दयाल, अंकुश कुमार, गोविंद राम, सूरज प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।