{"_id":"69dd523a5cbd4a838e09e76e","slug":"patwari-strike-udhampur-news-c-202-1-udh1011-134749-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लंबित मांगों को लेकर चार दिन की हड़ताल पर पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लंबित मांगों को लेकर चार दिन की हड़ताल पर पटवारी
विज्ञापन
उधमपुर/रियासी। पटवार एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार से चार दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से मांगों को हल करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए।
अध्यक्ष ओंकार सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2024 में कई पटवारियों को पदोन्नत कर गिरदावर बनाया गया था लेकिन आज तक एडजस्टमेंट नहीं की गई। नायब तहसीलदार पद पर डायरेक्ट भर्ती पर रोक लगाने के साथ सर्वश्रेष्ठ पटवारियों का दर्जा बढ़ाया जाए। गिरदावर और पटवार हल्कों को पुनर्गठन हो क्योंकि मौजूदा ढांचा पुराना हो चुका है। वर्ष 1950 में जम्मू-कश्मीर में केवल 6 जिले और करीब 110 तहसीलें थीं जबकि अब बढ़कर 20 जिले और 207 तहसीलें हो चुकी हैं।
नायब तहसीलों की संख्या 222 से 525 हो गई है लेकिन गिरदावर 427 हैं और पटवार हल्के भी लगभग 1632 हैं। काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे सभी आवेदनों को समय पर पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि चार दिन के भीतर सकारात्मक कदम उठाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। रियासी में एसोसिएशन ने मिनी सचिवालय परिसर में धरना दिया। इस कारण तहसील कार्यालय में कामकाज बंद रह। जमीन से जुड़े किसी भी काम के लिए आने वाले लोग परेशान रहे।