{"_id":"861897f071ee07374cea993601e74628","slug":"passing-out-parade-of-bsf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद की रक्षा को 343 नव आरक्षकों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद की रक्षा को 343 नव आरक्षकों ने ली शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 23 Nov 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
44 सप्ताह की अथक मेहनत और कडे़ प्रशिक्षण के बाद आखिरकार शनिवार को सीमा सुरक्षा बल के कुल 343 नव आरक्षक देश सेवा के लिए समर्पित हुए।
विज्ञापन
सभी ने बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र उधमपुर में आयोजित एक भव्य समारोह के बाद संविधान की शपथ ली। इससे पूर्व पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर बीएसएफ के उप महानिरीक्षक जेसी सिंगला ने सलामी ली।
विज्ञापन
सिंगला ने शानदार परेड के लिए कमांडेट राजेश्वर सिंह, प्रशिक्षक तथा नव आरक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश में सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद और नक्सलवाद सबसे बड़ी चुनौती है, जिसका मुकाबला हमारे सुरक्षा बल बखूबी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उप महानिरिक्षक ने सभी प्रशिक्षित आरक्षकों को उनके कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी। परेड का नेतृत्व नव आरक्षक नबेंदु विश्वास ने किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न खेलकूद, मार्शल आर्ट, ड्रिल और निशानेबाजी में अव्वल आने वाले नव आरक्षकों को मेडल भी प्रदान किए गए।
राकेश देव वर्मन, परिमल रेंग सर्वश्रेष्ठ प्रथम रहे, जबकि राजेश चक्रवर्ती, विकास राय सर्वश्रेष्ठ द्वितीय रहे। इनके अलावा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में शिवा देवनाथ, सुशांता देवनाथ, शेखरूल हक, संतोष कुमार राय मुख्य तौर पर शामिल रहे। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
दीक्षांत समारोह में सेना, केंद्रीय पुलिस, सिविल प्रशासन के उच्च अधिकारी, सीमा सुरक्षा बल के कार्तिकों एवं नव आरक्षकों के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।