फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   parisiman ayog

परिसीमन आयोग का दल आज किश्तवाड़ में, 56 प्रतिनिधिमंडल मिलेंगे

विज्ञापन
parisiman ayog
जिला के पीडब्लूडी डाकबंगला में परिसीमन आयोग वीरवार को पहुंच रहा है। पुराने जिला डोडा यानी वर्तमान के तीन जिलों डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिलों के कुल 56 विभिन्न सियासी व सामाजिक संगठन आयोग के दल से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चिनाब घाटी क्षेत्र का विशेष महत्व है। यहां के लोग कई वर्षों से एक और विधानसभा सीट बनाने की मांग उठा रहे हैं। जनसंख्या और क्षेत्र के हिसाब से ही विधान सभा क्षेत्रों का दायरा तय होने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चिनाब घाटी के पीडीपी इंचार्ज व प्रदेश सचिव नासिर हुसैन शेख ने कहा कि पीडीपी का कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं मिलेगा। वहीं नेशनल कांफ्रेंस के किश्तवाड़ जिला के प्रधान तनवीर अहमद किचलू ने कहा कि अभी तक हमें किसी ने नहीं बुलाया है, हालांकि हमने तय दिन के दूसरे दिन अपने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की सूची जिला उपायुक्त को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पार्टी की ओर से देवेंद्र सिंह राणा, सज्जाद अहमद किचलू समेत पांच नेता जम्मू में आयोग से मिलेंगे। कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जिला स्तर का शेख गुलाम हैदर के नेतृत्व में आयोग से मिलेंगे। इस संबंध में उनके पार्टी के सचिव फिरदोस मिंगनू ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। हम शांतिपूर्ण तरीके से समानता और न्याय की मांग करते हैं।
उन्होंने कहा कि मढ़वा-वाड़वन दूरदराज इलाके हैं। इनकी एक सीट बनाई जानी चाहिए। दूसरी तरफ पाडर है, जिसे किश्तवाड़ के साथ मिलाया जा सकता है। इसी प्रकार भाजपा की तरफ से तीनों जिलों के प्रधान और और 4 पूर्व विधायक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे। जिला किश्तवाड़ भाजपा के सचिव ललित शर्मा ने कहा कि हमारी पहले से ही मांग रही है कि जिला किश्तवाड़ में एक और विधानसभा सीट बननी चाहिए।

डोडा के 34, रामबन से छह
किश्तवाड़ से 16 दल मिलेंगे
चिनाब घाटी क्षेत्र से 56 विभिन्न दल आयोग से मिलेंगे, जिसमें डोडा से 34, रामबन से 6 और किश्तवाड़ से 16 दल शामिल हैं। जिला उपायुक्त किश्तवाड़ अशोक कुमार शर्मा ने कहा था कि उन्हें मात्र 10 मिनट का मौका मिला है जिसमें उन्होंने पूरे जिले के खाके की जानकारी देनी है। इसी प्रकार अन्य जिलों के उपायुक्तों को भी समय दिया गया है। जिला रामबन के उपायुक्त आज शाम को किश्तवाड़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed