फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Pariksha pe charcha

केंद्रीय विद्यालय प्रथम में हुआ प्रधानमंत्री से संवाद का प्रसारण

विज्ञापन
Pariksha pe charcha
उधमपुर के केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में परीक्षा के चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। केंद्रीय विद्यालय एक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ के पांचवें संस्करण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुमित मेहरा ने बताया स्कूल परिसर में इस कार्यक्रम को लेकर सुबह 11 बजे से दिखाने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ बातचीत की। कार्यक्रम के पांचवें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे से किया गया, जिसमें ऑनलाइन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के आधार पर चुने गए छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों से प्रधानमंत्री से संवाद किया।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कहा कि केवी एक उधमपुर देश के उन चुनिंदा विद्यालयों में से एक रहा जिसे इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए चयनित किया गया था। विद्यालय के प्रांगण में पंडाल लगाकर इसके सीधे प्रसारण को दिखाने के लिए बड़ी एलईडी और कुछ छोटी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य रीता देवी और विकास नरगोत्रा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करवाकर यूट्यूब, फेसबुक व विद्यालय के ट्विटर पर अभिभावकों एवं बच्चों के लिए सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई थी। इसके अतिरिक्त कक्षाओं में और भाषा प्रयोगशाला में भी इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। विद्यालय में इस कार्यक्रम को लगभग 1200 छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने देखा। इसके अतिरिक्त लगभग एक हजार विद्यार्थी सोशल मीडिया से जुड़ कर लाभान्वित हुए।

उधमपुर में परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेती एपीएस उधमपुर की नौवीं की छात्रा एरिका जा?

उधमपुर में परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेती एपीएस उधमपुर की नौवीं की छात्रा एरिका जा?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed