फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Para Archer

Udhampur News: पैरा आर्चर राकेश ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

Thu, 12 Jun 2025 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Para Archer
रियासी जिला के लिए नियुक्त किए गए एम्बेसडर राकेश कुमार।
नशे के विरुद्ध चलाएंगे अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला प्रशासन की तरफ से पैरालंपियन आर्चर राकेश कुमार को नशा मुक्त भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। मिनी सचिवालय में हुए एक कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने पैरा आर्चर और अर्जुन अवॉर्डी राकेश कुमार को जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया।
इस दौरान बताया गया कि कटड़ा निवासी राकेश कुमार को वर्ष 2010 में स्पाइनल इंजरी होने के बाद व्हीलचेयर पर बैठना पड़ा था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वर्ष 2017 में आर्चरी में अपना स्थान बनाया। वर्ष 2022 में हुई एशियन पैरा गेम्स वर्ष और 2023 की अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2024 में टोक्यो में हुई पैरालंपिक में राकेश कुमार ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

हाल ही में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। डीसी निधि मलिक ने बताया कि प्रशासन नशा मुक्त भारत अभियान चला रहा है। इसके तहत राकेश कुमार जिले के युवाओं को नशे के नुकसान बताएंगे। वह युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलकूद की गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ जिसमें सभी ने नशे के विरुद्ध एक साथ मिल कर अभियान चलाने के लिए कहा। समाज कल्याण विभाग की तरफ से जिला अधिकारी सचिन शर्मा की देखरेख में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed