{"_id":"57191e504f1c1ba06e8b4af6","slug":"panthers-burned-the-effigy-of-the-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंथर्स ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंथर्स ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में सेना के बंकर हटाए जाने के विरोध में जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी ने वीरवार को सलाथिया चौक पर केंद्र का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की कश्मीर में सेना के बंकर हटाने और श्रीनगर में एनआईटी के भीतर छात्रों को तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं दिए जानेे पर कड़े शब्दों में आलोचना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जिला यूथ प्रधान जगदेव सिंह जज्गा ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कश्मीर से सेना के कई बंकर हटाए जा चुके हैं और कई खाली करवाने की योजना बनाई जा रही है। इसमें टैटू ग्राउंड और हंदवाड़ा जैसे संवेदनशील इलाकों को भी शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो कश्मीर में किसी भी सूरत में सेना से जमीनें खाली नहीं होने देने की बात कही जाती थी। परंतु अब पीडीपी के साथ राज्य में सरकार बनाने के बाद भाजपा भी पीडीपी की भाषा बोल रही है। भाजपा द्वारा ऐसे रवैए से उन लोगों को धक्का पहुंचा है, जिन्होंने वोट देकर भाजपा को सत्ता में लाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले तो भाजपा के नेता घाटी में तिरंगा फहराने के लिए यात्राओं का आयोजन करते थे। पर अब सत्ता में आने के बाद सारी देश भक्ति गुल हो गई। इस बार जब एनआईटी के छात्रों ने कश्मीर में तिरंगा फहराकर अपनी देश भक्ति का सबूत दिया तो उन पर लाठीचार्ज करने के साथ उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए।
इस मौके पर अमरनाथ मेहरा, संजय शर्मा, मंजीत सिंह, सुनील परोच, गणेश शर्मा, कपूर सिंह, संजीव शर्मा, बलदेव सिंह, गुलशन केसर, कुलदीप सिंह, मदन लाल, नासिर अहमद भी मौजूद थे।