फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   order

रामनगर मार्केट में सभी दुकानदारों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य

विज्ञापन
order
उधमपुर/रामनगर। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार और रविवार को बंद रखी गई रामनगर मार्केट को सोमवार से खोलने के
विज्ञापन

एसडीएम ने निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत रामनगर मार्केट को पांच से 11 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक के लिए खुली रखने की अनुमति दी गई है। इसके लिए दुकान अथवा रेहड़ी आदि खोलने से पहले सभी दुकानदारों, हॉकरों, रेहड़ीवालों को कोविड़ टेस्ट करना अनिवार्य है। साथ ही किसी भी दुकानदार अथवा अन्य कोरोबारियों के लिए कम से कम छह दिन पुरानी कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी है। जिन लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है, उनका टेस्ट निगेटिव आने के छह दिन बाद तक उन्हें दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दुकान खोलने के दौरान सभी दुकानदार उचित सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। साथ ही दुकान पर मास्क पहनने और पर्याप्त स्वच्छता बनाए रखेंगे। एक बार में दो से अधिक व्यक्तियों को दुकान के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। 65 वर्ष से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिना जरूरी कारण के बाजार में जाने की इजाजत नहीं होगी। न ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति को दुकान पर बैठने की अनुमति होगी। इसके अलावा 11 अक्तूबर तक बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की भी अनुमति नहीं होगी। एसडीएम की ओर से जारी आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed