फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Opening the highway at ten o'clock in the morning, there was a jam throughout the day

सुबह दस बजे हाईवे खुलते दिनभर लगा रहा जाम

विज्ञापन
Opening the highway at ten o'clock in the morning, there was a jam throughout the day
उधमपुर/रामबन। रामबन के कैफेटेरिया मोड़ पर शुक्रवार देर रात को पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब आठ घंटे तक बंद रहा। लेकिन शनिवार सुबह यातायात बहाल होते ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिस कारण शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रही। उधर, उधमपुर में रोके गए ट्रकों को दूसरे दिन भी घाटी जाने की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन

रामबन के स्कूल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद लोगों ने शुक्रवार को राजमार्ग बंद कर दिनभर प्रदर्शन किया था। इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रहने के चलते रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। उधमपुर में वाहनों के घाटी जाने पर प्रतिबंध लगाने के बाद सैंकड़ों वाहनों को विभिन्न हिस्सों में रोका गया था। चालक दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार रहे थे, लेकिन किसी का जाने की अनुमति नहीं मिली थी। शुक्रवार शाम को प्रदर्शनकारियों के राजमार्ग से हटने के बाद पुलिस ने बीच में फंसे वाहनों को निकलने की अनुमति दी। दोनों तरफ के लिए वाहनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

इसी बीच शुक्रवार देर रात करीब दो बजे बारिश के चलते कैफेटेरिया मोड़ इलाके में पस्सियां गिरना शुरू होने से हाईवे बंद हो गया। मौसम में सुधार होने के बाद तड़के राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया। घंटों की मशक्कत करने के बाद सुबह दस बजे यातायात को बहाल किया गया। पुलिस ने पहले बीच में फंसे वाहनों को निकाला। लेकिन इसके बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई और फिर दोपहर करीब तीन बजे तक जाम लगा रहा। उधमपुर में रोके गए ट्रकों को शनिवार सुबह भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली। वहीं, घाटी से जम्मू की तरफ यातायात जारी रहा। रोके गए स्थान सुविधाएं नहीं मिलने पर चालक दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed