फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Only Six Teachers in Higher Secondary

Udhampur News: सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में 500 से अधिक विद्यार्थी, पढ़ाने के लिए छह शिक्षक

विज्ञापन
Only Six Teachers in Higher Secondary
सुद्धमहादेव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सुद्धमहादेव में शिक्षकों के 11 पद हैं जिनमें से पांच शिक्षकों के पद काफी लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 500 से अधिक है, लेकिन हैरानी की बात है कि शिक्षकों के खाली पदों को भरा नहीं जा रहा।
अभिभावकों सहित स्थानीय लोग भी शिक्षा विभाग से स्कूल में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक सिवाय आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला। वहीं स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पुरषोत्तम चंद, सोहन लाल, आंचल सिंह, राघव सिंह, सुभाष सिंह, दर्शन सिंह व शंकर चंद ने बताया कि शिक्षकों की कमी को लेकर वह लोग कई बार विभाग से गुहार लगा चुके हैं। स्कूल में 11 शिक्षकोंं के पद हैं लेकिन छह ही मौजूदा समय में स्कूल में तैनात हैं। जबकि पांच शिक्षकों के पद खाली हैं। ऐसे में बच्चाें की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल में गणित, साइंस, इंग्लिश व अन्य कई विषयों के शिक्षक न होने से बच्चे काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं स्कूल में कोई लेक्चरर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब छात्रों को इन विषयों में पढ़ाने वाले शिक्षक ही नहीं होंगे तो बच्चे कैसे पढ़ेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग व सरकार से जल्द से जल्द स्कूल में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए। इस स्कूल के साथ-साथ अन्य स्कूलों को चयनित कर एक सूची बनाकर अपने उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही स्कूलों में आ रही शिक्षकों की कमी को दूर कर दिया जाएगा।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article