फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Online Fraud, Cyber Cell, Solve Compalints

Udhampur News: ऑनलाइन धोखाधड़ी के 1.99 लाख रुपये पीड़ितों को लौटाए

विज्ञापन
Online Fraud, Cyber Cell, Solve Compalints
उधमपुर। जिला पुलिस के साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की नौ अलग-अलग शिकायतों में 1,99,843 रुपये की वसूली में सफलता हासिल की। यह राशि पुलिस ने पीड़ितों के बैंक खाते में जमा करवा दी है। शिकायतें मिलने के बाद साइबर सेल डीपीओ उधमपुर की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। परिणामस्वरूप ठगी गई कुल राशि में से 1.99 लाख रुपये की वसूली कर पीड़ितों के खातों में जमा कराई गई। इनमें कोटली बाला के मोहन लाल को 45,000, रोंथ के रितेश कुमार को 36,436, शक्ति नगर के उत्तम चंद को 28,666 रुपये वापस दिलाए गए। साइबर धोखाधड़ी की शुरुआत से अब तक कुल 42.50 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। उधमपुर पुलिस ने जिले के आम लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन साझा करने से बचने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed