{"_id":"6838c2a95e789e94ab093cea","slug":"one-way-traffic-jam-on-the-highway-vehicles-stop-for-one-hour-every-day-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123676-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाईवे पर एकतरफा जाम, यात्री और वाहन चालक हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाईवे पर एकतरफा जाम, यात्री और वाहन चालक हो रहे परेशान
Fri, 30 May 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 30 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
रामबन में भूस्खलंन क्षेत्र में एक तरफा वाहनों की आवाजाही होने के चलते लगा जाम। संवाद
- फोटो : udhampur
हाल ही में हुए भूस्खलन के कारण रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग हो गया था क्षतिग्रस्त
स्थानीय लोगों ने कंपनी से चौड़ीकरण के काम में तेजी लाने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। हाल ही में हुए भूस्खलन के कारण रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने से रोज एकतरफा जाम लग रहा है। इस कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। हाईवे पर सड़क का काम करने वाली कंपनी का काम जारी है। मगर यात्रियों और वाहन चालकों को रोज एक से आधे घंटे तक जाम से गुजरना पड़ रहा है।
श्रीनगर से जम्मू सफर करने वाले यात्रियों में बिशन दास, रवि कांत, मुक्तेश्वर सिंह, राम लाल, मोहम्मद असलम और वीना देवी का कहना है कि हाईवे पर सड़क के चौड़ीकरण का काम करने वाली कंपनी को निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर करना चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। इसके चलते श्रद्धालुओं को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन को भी काम में तेजी लाने की पहल करनी चाहिए। ताकि बाहरी राज्यों से श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों से दो चार न होना पड़े।
लोगों ने बताया कि कई बार किसी बीमार को लेकर जम्मू जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। हालांकि प्रशासन की ओर से जाम वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मगर यह समस्या का समाधान नहीं है। अगर इन क्षेत्रों में सड़क को चौड़ा करने के लिए चल रहे निर्माण कार्य में कंपनी तेजी लाकर दोनों तरफ वाहन को चलाने के लिए सड़क तैयार कर दे तो लोगों को जाम से निजात मिल सकती है।