{"_id":"608469978ebc3e59274e1a26","slug":"one-shop-seized-due-to-overcrowding-another-shopkeeper-fined-udhampur-news-jmu2341192170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक भीड़ दिखने पर एक दुकान सीज, दूसरे दुकानदार को जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक भीड़ दिखने पर एक दुकान सीज, दूसरे दुकानदार को जुर्माना
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना को लेकर बिगड़े हालात को काबू करने को लेकर डीसी इंदु कंवल चिब खुद बाजार में पहुंची और सलाथिया चौक से लेकर गोल मार्केट तक बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों में भीड़ लगी नजर आने पर एक दुकान को सीज कर कार्रवाई की गई, जबकि दूसरे दुकानदार को जुर्माना लगाकर व चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। डीसी ने सभी को चेतावनी दी है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया तो सख्त कार्रवाई होगी।
जिले में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बहुत कम लोग सामाजिक दूरी का ख्याल रख रहे हैं और दुकानदार भी ग्राहकों को जागरूक करने के बजाए सामान बेचने में व्यस्त हैं। इसकी कई शिकायतें मिलने के बाद डीसी इंदु कंवल चिब दोपहर करीब एक बजे खुद टीम लेकर बाजार में पहुंची। उन्होंने सलाथिया चौक से गोल मार्केट तक पैदल सफर कर बाजार का निरीक्षण किया। एक कपड़े की दुकान में जब उनको भीड़ नजर आई तो उसी समय दुकान को सीज करने के आदेश जारी कर दिए।
तुरंत ग्राहकों को बाहर निकाल कर दुकान को बंद करवा दिया गया। इसके साथ एक अन्य दुकान में जरूरत से अधिक लोग नजर आए तो उसको जुर्माना लगाकर और सख्त कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इंदिरा चौक पर पहुंचने पर डीसी ने खुद हाथ में लाउड स्पीकर पकड़ा और शहरवासियों से कहा कि जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मौजूदा समय में उधमपुर में 450 से अधिक सक्रिय मामले मौजूद है। बावजूद इसके लोग लापरवाही कर रहे हैं। दुकानों के अंदर भीड़ लगाई जा रही है और इससे कोरोना संकट बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इसलिए सबको चेतावनी दे रही हैं कि लापरवाही करना बंद करे और एसओपी का पूरा पालन करें। एक दुकान के अंदर दो से अधिक ग्राहक नजर नहीं आने चाहिए। अच्छा यही होगा कि दुकानदार ग्राहकों को अंदर नहीं आने दें। बाहर से ही सामान देने की व्यवस्था करे। जिस दुकान के बाहर गोले नहीं बनाए होंगे तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अगर कोई बिना मास्क के बाजार पहुंचा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वाहन के अंदर कोई एक व्यक्ति भी बैठा है तो उसके चेहरे पर मास्क होना चाहिए। अगर कोई मास्क नहीं पहनता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने दुकानों के बाहर डेढ़ फुट से अधिक सामान बाहर निकालने पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी।