{"_id":"60c103658ebc3e3ba20686e8","slug":"one-more-death-due-to-corona-infection-22-people-got-infected-udhampur-news-jmu2369804177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से एक और मौत, 22 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से एक और मौत, 22 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इसी के साथ कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 130 हो गई है। शाम तक शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। संक्रमण के मामलों में बुधवार को भी गिरावट दर्ज हुई है। इसके साथ ही 23 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही है।
जिले में करीब दो सप्ताह से लगातार कोरोना के मामलों में कमी हो रही है। हालांकि बीच के दिनों में कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत भी हो रही है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। जबकि कोरोना के मामलों में की और कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से राहत भी मिल रही है। मामले कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग का काम तेज रखा है। मंगलवार को जिले में कुल 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और 95 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे।
बुधवार को कुल 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाया गया है। बुधवार को सबसे अधिक आठ लोग रामनगर में संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ चिनैनी में छह, बसंतगढ़ में छह और शहर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके साथ 23 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10900 हो गए हैं। इनमें से 10436 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 130 की संक्रमण से मौत हो चुकी है।। जिले में अब संक्रमण के सक्रिय मामले 334 रह गए हैं।