फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   One killed, 12 injured in tempo-truck collision

टेंपो-ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 12 घायल

विज्ञापन
One killed, 12 injured in tempo-truck collision
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के बनिहाल के चमलवास में ट्रक और यात्री टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह सभी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। ये टेम्पो ट्रेवलर से श्रीनगर मजदूरी करने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के जम्मू जा रहा ट्रक (जेके13सी-4760) अनियंत्रित हो कर हाईवे पर चमलवास खटाना बस्ती में श्रीनगर की तरफ जा रहे यात्री टेंपो (पीबी 07 बीटी-8324) से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार चालक सहित 13 लोग घायल हो गए। उन्हें एसडीएच बनिहाल ले जाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया। यहां यूपी निवासी साजिद अहमद (37) पुत्र क्युम ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। घायलों की पहचान टेंपो चालक करन जीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, गजेंद्र सिंह (45) पुत्र गणेश, मोहम्मद अयूब (39) पुत्र अब्दुल सलाम, सतीश कुमार (39) पुत्र कर्ण सिंह, मुस्तकीम (48) पुत्र पीर बक्श, नजीर अहमद (27) पुत्र शब्बीर अहमद, शाह नवाज (28) पुत्र अब्दुल करीम, शकील अहमद (40) पुत्र नजीर अहमद, ओमेश (24) पुत्र सुरेंद्र सिंह, अक्षय (20) पुत्र अजय, मोहम्मद अनवर (35) पुत्र शकीलू और ताहिर अहमद (36) पुत्र भोरा सभी निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed