{"_id":"7ccceb830bded718157f1dc2e83bd213","slug":"one-injured-in-road-accident-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य वाहन की टक्कर से पुजारी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य वाहन की टक्कर से पुजारी जख्मी
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
दोमेल चौक पर सेना के वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सेना के वाहन को जब्त कर लिया। इसके बाद उसे मिलिट्री पुलिस को सौंप दिया गया। घायल रतनचंद शर्मा स्थानीय मंदिर में पुजारी है।
जखैनी चौक निवासी रतनचंद शर्मा दोपहर करीब एक बजे दोमेल चौक पर किसी काम से आया था। इस दौरान पुराने हाईवे से सेना के वाहनों का काफिला गुजर रहा था। वह सड़क पार करके धार रोड की तरफ जाने लगा।
सड़क पार करने के लिए जैसे ही वह निकला तो चिनैनी से उधमपुर की तरफ जा रही सेना की बस से वह टकरा गया। बस चालक ने ब्रेक लगाई, लेकिन रतन चंद को टक्कर लगने से बचा नहीं सका। उसे कई जगह चोटें आई हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से रतन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बस मेें सेना के जवानों के परिवार के सदस्य थे। हादसे के बाद चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मिलिट्री पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के सहयोग से पूरे मामले की जांच की गई। घटना स्थल का स्केच तैयार किया गया, ताकि हादसे की पूरी जानकारी मिल सके।
बस को थाने लाया गया। करीब दो घंटे बाद 279 आरपीसी के तहत ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया और बस को सेना को सुपुर्द कर दिया। पुलिस को घायल के होश में आने का इंतजार है, ताकि उसका बयान लिया जा सके।
हादसे की सूचना मिलते ही रतन के मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए।