{"_id":"9609c83c358367b65270cc8e849e0d0e","slug":"one-dead-in-road-accident-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से कुचलकर युवक की मौत
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक बाईपास पर देर रात एक टैंकर ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक पर दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देर रात बाइक पर सवार होकर दाे युवक घर जा रहे थे। बाईपास से रामनगर चौक के करीब एक मोड़ पर बाइक को हाईवे से गुजर रहे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि निक्कू घायल हो गया। उसेे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
निक्कू उधमपुर में ही एक निजी मेटाडोर में कंडक्टर का काम करता है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान नहीं हा पाई है और घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने सभी नाकों को अलर्ट कर दिया है। टैंकर जम्मू की तरफ जा रहा था। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।