{"_id":"678ac9bb3431d803ec00e1e6","slug":"on-womans-death-parents-accused-husband-of-murder-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119399-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महिला की मौत पर मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महिला की मौत पर मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
Sat, 18 Jan 2025 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तहसील मौंगरी के लड्डा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हो गई। उसके मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मांग की है कि पुलिस पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी सजा दिलाए।
जेएंडके ह्यूमन राइट काउंसिल के अध्यक्ष मुल्ख राज ने कहा कि परिजनों के मुताबिक 13 जनवरी को सिलमा देवी के सिर पर उसके पति तितरू राम ने डंडे से दो वार किए, जिससे वह अचेत हो गई। उसकी बोलचाल से लेकर खाना पीना तक बंद हो गया। अगले दिन मायके वालों को इसकी जानकारी मिली, तब उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का कहना है कि तितरू राम नशे करता है। वह अक्सर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।