फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Now narco test of family members

अब परिवार के सदस्यों का होगा नार्को टेस्ट

Wed, 13 Jan 2016 11:12 PM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now  narco test of family members

आठ साल पहले लोहड़ी पर्व की रात हुए दंपति हत्याकांड मामले की मैराथन जांच के बाद भी पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


पंचैरी इलाके से सटे पुरानी भुत्ती इलाके में 13-14 जनवरी की मध्य रात्रि अशोक कुमार खजूरिया और उनकी पत्नी प्रोमिला खजूरिया की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी।

सैकड़ों लोगों से पूछताछ, फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही तमाम तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर चुकी जांच एजेंसी के हाथ आज भी खाली हैं। पुलिस अब दंपति के परिवार वालों को जांच के दायरे में लाने जा रही है। पुलिस कुछ सदस्यों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में लोहड़ी पर्व की रात वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने शक के दायरे में आए लोगाें की धरपकड़ शुरू की थी। साल-दर-साल बीत जाने के बावजूद छानबीन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच से जब कुछ खास सामने नहीं आया तो मृतक दंपति के घर के सदस्यों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया गया। सिट गठन के बाद इसके आधा दर्जन अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। जांच फिर भी अंधेरे में तीर मारने तक सीमित है।

पुलिस की जांच से जुड़े तथ्यों पर नजर दौड़ाएं तो अब तक 175 लोगों से गहन पूछताछ की जा चुकी है। सैकड़ों लोगों के फिंगर प्रिंट लिए जा चुके हैं। पंद्रह लोगों का नार्को, लाई डिटेक्टर और पोलीग्राफी टेस्ट किया जा चुका है।


दंपति हत्याकांड मामले की ताजा स्थिति संबंधी पूछे जाने पर स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के अध्यक्ष और उधमपुर के अतिरिक्त एसपी मोहनलाल कैथ ने बताया कि छानबीन में पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है।


उन्होंने बताया कि अब मृतक दंपति के परिवार के कुछ सदस्यों का नार्को टेस्ट करवाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस हर मुमकिन एंगल पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed