फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Northern Command

अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन

विज्ञापन
Northern Command
उधमपुर: नार्दन कमांड एडवेंचर सेरेमनी मैं रुह्ल जनरल वाई के जोशी प्रशंसा पत्र देते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
वीरों को मिला सम्मान पीढ़ियों को देगा प्रेरणा
विज्ञापन

- उधमपुर उत्तरी कमान में त्योहार की तरह मनाया गया अलंकरण समारोह
- सेना की 66 इकाइयों को मिले स्मृति चिह्न और प्रशस्ती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उत्तरी कमान उधमपुर में शनिवार को भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सेना की 66 इकाइयों को जीओसी-इन-सी से स्मृति चिह्न और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तरी कमान के सेना कमांडर वाईके जोशी मुख्य मेहमान थे।
कमान के थिएटर में सुबह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बारी बारी से इकाइयों को उत्कृष्ट और विशिष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन नॉर्दर्न बॉर्डर्स और अन्य ऑपरेशन के लिए 40 इकाइयों को जीओसी-इन-सी का स्मृति चिह्न दिया गया। जबकि, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के लिए 26 इकाइयों को जीओसी-इन-सी का स्मृति चिह्न और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेना कमांडर ने कहा कि 2021 सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष था। अलंकरण समारोह हर वर्ष त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष के अलंकरण समारोह में इकाइयों को सम्मानित किया गया है। पिछला वर्ष भी उत्तरी कमान के लिए उल्लेखनीय था। जिसमें वीरों ने हर तरह की चुनौती का सामना कर दुश्मन के इरादों को नाकाम किया। जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के सामरिक महत्व को हर कोई जानता है। और सेना ने इस इलाके की सुरक्षा के प्रति कर्तव्यों का बखूबी निर्वाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए सेना कमांडर ने कहा कि आपके साहसिक कार्य और निस्वार्थ सेवा की हमारी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विश्वास है कि यह सम्मान सदैव प्रेरणा और प्रोत्साहन देगा। देश और सेना हमेशा आपकी ऋणी रहेगी। आपके परिजनों की वीरता की गाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के लिए इकाइयों के कमांडिंग अफसर और सूबेदार मेजर को मैं शुभकामनाएं देता हूं, जिन्हें उनके जवानों ने खून व पसीना देकर इस सम्मान का हकदार बनाया। यह सम्मान पलटन को प्रेरित करेगा।

उन्होंने राष्ट्र के हर नागरिक और शहीदों के बलिदान को श्रद्धा पूर्वक नमन कर कहा कि इनके कारण ही देश का तिरंगा ऊंचा लहरा रहा है, और हमेशा लहराता रहेगा। उन वीरों के बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

उधमपुर: नार्दन कमांड एडवेंचर सेरेमनी मैं रुह्ल जनरल वाई के जोशी प्रशंसा पत्र देते हुए.

उधमपुर: नार्दन कमांड एडवेंचर सेरेमनी मैं रुह्ल जनरल वाई के जोशी प्रशंसा पत्र देते हुए.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: नार्दन कमांड एडवेंचर सेरेमनी मैं रुह्ल जनरल वाई के जोशी प्रशंसा पत्र देते हुए.

उधमपुर: नार्दन कमांड एडवेंचर सेरेमनी मैं रुह्ल जनरल वाई के जोशी प्रशंसा पत्र देते हुए.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed