फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Northern Command celebrates 50th Golden Jubilee Raising Day

उत्तरी कमान ने मनाया 50वां स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस

विज्ञापन
Northern Command celebrates 50th Golden Jubilee Raising Day
उधमपुर। उधमपुर में वीरवार को उत्तरी कमान का 50वां स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नार्दर्न कमान मुख्यालय के सीओएस लेफ्टिनेंट जनरल एस हरिमोहन अय्यर के नेतृत्व में कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी आदि ने ध्रुव युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बताया कि 17 जून, 1972 को उत्तरी कमान का गठन किया गया था। सेना कमांडर ने कहा कि यह गौरवशाली वर्ष ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन स्नो लैपर्ड में उत्तरी कमान की ऐतिहासिक उपलब्धियों का प्रमाण है। नियंत्रण रेखा और एलएसी पर की गई कार्रवाई में सेना ने कई पुरस्कार जीते हैं। जवानों ने न केवल राष्ट्र को अस्थिर करने के प्रयासों को विफल किया है, बल्कि स्थानीय लोगों के दिल में भी खास जगह बनाई है।
विज्ञापन

हर आपदा में सेना ने की लोगों की मदद
उत्तरी कमान हर प्राकृतिक आपदा जैसे बर्फीले तूफान, भूकंप (2005), लेह में बादल फटने (2010), जम्मू और कश्मीर में बाढ़ (2014) और हिमस्खलन के दौरान प्रदेश और लद्दाख के प्रशासन और लोगों की सहायता करने में सबसे आगे रही है। वर्तमान कोरोना महामारी से मुक्त होने में सेना लोगों की सहायता करने सहित अन्य जरूरी सामान मुहैया करवा रही है। इस मौके पर उन्होंने कमान, सेना और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा रखने के लिए उनके असाधारण नेतृत्व, साहस और बलिदान के लिए सभी रैंकों की सराहना की। वहीं, राष्ट्र की अखंडता की रक्षा करने और साहस के साथ संघर्ष करने के संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed