फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No Xray And Ultra Sound Facility in PHC

Udhampur News: उपचार यहां, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड 26 किलोमीटर दूर

विज्ञापन
No Xray And Ultra Sound Facility in PHC
पीएचसी चुनंनता का दृश्य।
पीएचसी चनुंनता में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से जीएमसी उधमपुर आने पर मजबूर मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चनुंनता में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) बनाया गया है लेकिन यहां एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से मरीजों को 26 किलोमीटर दूर जीएमसी उधमपुर या निजी क्लीनिक में जाना पड़ रहा है।
लोगों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोग कई बार सेंटर में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभाग से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


वहीं समाज सेवक रतन का कहना था कि सेंटर में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा के अलावा स्टाफ व डाक्टर की भी कमी है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में आईएसएम आयुर्वेदिक डाॅक्टर के सहारे चल रहा है। सेंटर जबकि एमबीबीएस डाॅक्टर ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड व एक्सरे करवाने के लिए जीएमसी उधमपुर 23 किलोमीटर या फिर 26 किलोमीटर रामनगर जाकर करवाने पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि वह लोग कई बार विभाग से सेंटर में सुविधाओं की कमी को पूरा करने की गुहार लगा चुके है। लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। लेकिन अगर सेंटर में यह सुविधा उपलब्ध होती तो उन्हें एक्सरे करवाने के लिए 120 रुपये जबकि अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 100 रुपये खर्च करने पड़ते। लेकिन सेंटर में दोनों की सुविधा न होने से मरीजों को जीएमसी उधमपुर या फिर प्राइवेट क्लीनिकों में जाकर एक्सरे 200 से 250 रुपये जबकि अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उन्हें 1 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे है। जिसके चलते मरीज व उनके परिजन काफी परेशान है।

कोट...
पीएचसी में पहले डाॅक्टर लाने की जरूरत है। साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को भी दूर किया जाएगा। पीएचसी में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से बात हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही पीएचसी में आ रही समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।
-डॉ. सुनील भारद्वाज, विधायक रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed