फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No water AT railway Station

Udhampur News: रेलवे स्टेशन उधमपुर पर लगे नलों में पानी नहीं, वीडियो वायरल

विज्ञापन
No water AT railway Station
उधमपुर। रेलवे स्टेशन उधमपुर पर लगे नलों में पानी न होने की वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेलवे स्टेशन पर कुछ बच्चे व यात्री रेल प्रशासन की ओर से लगाए गए नल से पानी लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पानी की एक बूंद नहीं आ रही। पानी की किल्लत के कारण स्टेशन पर यात्रियों को काफी दिक्कत आ रही है। खासकर गर्मी के इस दौर में रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल पर पानी की किल्लत चिंता का विषय है। यहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में यात्री पहुंचते हैं। वीडियो के वायरल हाेने पर जिला कांग्रेस प्रभारी सुमित मगोत्रा ने रेल प्रशासन से संपर्क कर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed