{"_id":"67d873482e0f1c62400383b8","slug":"no-sports-ground-in-village-badol-udhampur-news-c-202-1-udh1002-121412-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बडोल गांव में खेल मैदान नहीं, खेतों में खेलने को मजबूर खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बडोल गांव में खेल मैदान नहीं, खेतों में खेलने को मजबूर खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के ग्रामीण खिलाड़ी खेल मैदान से वंचित हैं उन्हें अभी भी इसकी सुविधा नहीं मिल पाई है। इलाके के युवा खिलाड़ियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में खेल मैदान बनाए जाएं ताकि वे अपनी प्रतिभा में निखार ला सकें।
खिलाड़ी राजवीर, गौरव, वरुण, कुशल, सचिन, सुमित, सुशील आदि ने बताया कि तहसील रामनगर की पंचायत बडोल गांव में कोई भी खेल मैदान ना होने के कारण खिलाड़ियों को खेलने के लिए मजबूरन खेतों में जाना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गांव में जल्द खेल मैदान बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास से वंचित रह रहे हैं। ऐसे में जब उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलता है तो प्रैक्टिस के अभाव में वे पीछे रह जाते हैं।
खिलाड़ियों ने कहा कि रामनगर तहसील के प्रत्येक गांव में सरकार को खेल मैदान तैयार करके देने चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को असुविधा ना हो। उन्होंने बताया कि इस गांव में युवा खिलाड़ी क्रिकेट और वॉलीबॉल हर दिन खेलते हैं लेकिन खेल मैदान से वंचित हैं। खिलाड़ियों ने स्थानीय विधायक और खेल विभाग के अधिकारियों से गांव में जल्द खेल मैदान बनाने की मांग की है।