{"_id":"6876b112aacaf7a0f60a1c46","slug":"no-public-transport-majalta-themma-to-chogan-route-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125263-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धेम्मा से चौगान तक यात्री वाहन नहीं, पैदल चलने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धेम्मा से चौगान तक यात्री वाहन नहीं, पैदल चलने को मजबूर लोग
विज्ञापन
मजालता। पूर्व सरपंच शाम लाल। धेम्मा से चोगान यात्री वाहन वाली खबर के साथ
मजालता। धेम्मा से चौगान तक कोई यात्री वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन पैदल चलना पड़ता है।
धेम्मा से चौगान मार्ग से हर रोज सैकड़ों ग्रामीण गुजरते हैं। यातायात का कोई साधन न होने से यात्री लोगों को मजबूरन लगभग आठ किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ता है। रास्ते में पैंथल, चौगान, अटली और बिब्डयू मोहल्ले जैसे कई गांव पड़ते हैं जिसके चलते हर किसी को अपने रोजमर्रा के कामकाज या फिर रोजगार के लिए सफर करना पड़ता है। ग्रामीणों को रोज चौगान से कहीं जाने के लिए धेम्मा या सुनाल तक पैदल चलकर बस पकड़नी पड़ती है।
सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब लोगों को भारी सामान ले जाना हो या किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना होता है। कई बार लोग संबंधित विभाग से भी मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। धेम्मा से चौगान तक सड़क तो बनी है, लेकिन यातायात के साधन नहीं है। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उदाहरण के तौर पर खिलाड़ी जब चौगान स्टेडियम में खेलने जाते हैं, तो उनको पैदल ही जाना पड़ता है। पैदल चलकर स्टेडियम पहुंचना भी एक बड़ी समस्या बन गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यात्री वाहन सुविधा शुरू की जाए ताकि उन्हें आने जाने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
-- -
महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को पैदल चलना पड़ता है
चौगान के ही रहने वाले पूर्व पंच शाम लाल का कहना है कि इस मार्ग पर यात्री वाहन न होने से बहुत दिक्कतें आ रही हैं। महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को भी रोज पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।
यात्री वाहन न होने से बहुत दिक्कत
चौगान के ही रहने वाले अदीप गुप्ता का कहना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, बीमार लोगों और खिलाड़ियों को बहुत दिक्कत होती है।