फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No Public Bus Service At Udhampur Ser Manjla Route

Udhampur News: उधमपुर से सेर मंजला तक बस सेवा नहीं, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
No Public Bus Service At Udhampur Ser Manjla Route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। सेर मंजला में पिछले एक साल से कोई भी यात्री वाहन न चलने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई बार सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) उधमपुर से क्षेत्र में बस सेवा शुरू करवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
वर्तमान में उधमपुर से सेर मंजला जाने वाले लोगों को पहले घोरड़ी जाना पड़ता है। फिर वहां से चलने वाले यात्री वाहन में बैठकर घर पहुंचना पड़ता है। यात्री वाहन न होने से लगभग चार हजार से ज्यादा की आबादी परेशान है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, रमेश कुमार, गणेश कुमार, रामपाल, वैष्णो देवी, सत्या देवी, कुलदीप कुमार, सोहन लाल आदि ने बताया कि एक साल पहले एआरटीओ की ओर से क्षेत्र में एक निजी बस को शुरू किया गया था। लेकिन एक-दो दिन चलने के बाद वे बंद हो गई। इसके बाद से आज तक कोई भी बस क्षेत्र में नहीं चली।
विज्ञापन

उन्होंने कई बार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) बस सेवा लगाने की मांग भी प्रशासन व एआरटीओ के समक्ष उठाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर उधमपुर से सेर मंजला तक बस सेवा शुरू हो जाए तो जहां क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ लगते गैर, कनाड़ा, बरगेड, लंगा,सेर बाला तक के लोगों को भी इससे फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...

गांव में बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन बस बंद क्यों हो गई इसकी जांच की जाएगी। जल्द ही क्षेत्र में बस सेवा को शुरू करवाया जाएगा। एसआरटीसी बस शुरू करने का अधिकार मेरे पास नहीं है। क्षेत्र के लोगों को जम्मू एसआरटीसी विभाग के उच्च अधिकारियों को मिलना होगा।
-जुगल किशोर, एआरटीओ उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article