{"_id":"6858602e73d58d72f30dd98f","slug":"no-parking-patnitop-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-124502-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पटनीटॉप में पार्किंग के अभाव से पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पटनीटॉप में पार्किंग के अभाव से पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन
- सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को मजबूर, जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में सैलानियों की बहार लौट आई है। जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरे राज्यों के भी पर्यटक धुंध के बीच पटनीटॉप में पहुंचकर कुदरत के नजारों का आनंद ले रहे हैं, मगर पार्किंग का प्रबंध न होने से इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैलानी सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं।
सैलानियों की दिक्कत यहां ही खत्म नहीं होती, जाम लगने से उनकी परेशानी बढ़ जाती है। स्थानीय निवासी राजकुमार, सिकंदर चंद व मोहनलाल ने बताया कि पटनीटॉप में पार्किंग की समस्या को जल्द दूर किया जाना चाहिए। पर्याप्त पार्किंग ना होने के कारण पटनीटॉप में पहुंचने वाले पर्यटकों को सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। सैलानियों को कोई परेशानी न हो, इसको लेकर प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर सड़क का निर्माण कार्य जारी है। कई जगहों पर पुली बनाने का काम चल रहा है। पुलियां बनाने के काम के चलते सड़क सिकुड़ गई है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे पटनीटॉप आने-जाने वाले सैलानी तो परेशान होते ही हैं। स्थानीय निवासी भी समय पर अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुलियों का काम जल्द पूरा किया जाए, ताकि इस मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके।