फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No Kitchen Shed in Three Primary school

Udhampur News: तीन स्कूलाें में किचन शेड न होने से खुले आसमान के नीचे तैयार हो रहा मिड-डे मील

विज्ञापन
No Kitchen Shed in Three Primary school
 ब्लॉक चुनंनता में सरकारी प्राइमरी स्कूल जहां न शौचालय ओर न ही किचन शेड।
- शौचालय की भी व्यवस्था नहीं, विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक चुनंनता में तीन सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शौचालय और मिड-डे मील तैयार करने के लिए किचन शेड की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण विद्यार्थियों व बच्चों का भोजन तैयार करने में शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। तीनों स्कूलों में किचन शेड न होने से खुले आसमान के नीचे मिड-डे मील तैयार करने को शिक्षक मजबूर हैं।
जानकारी के मुताबिक ब्लॉक चुनंनता में शिक्षा विभाग की ओर से तीन प्राइमरी स्कूलों में आज तक न तो शौचालय बनाए गए हैं और न ही किचन शेड। कई बार स्थानीय लोग विभाग से स्कूल में किचन शेड व शौचालय बनाने की मांग कर चुके हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों में भी तीनों स्कूलों में आ रही समस्याओं का समाधान करने के लिए आवाज भी की जा चुकी है। लेकिन समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

समाज सेवक रतन लाल शर्मा ने बताया कि स्कूलों में शौचालय न होने के चलते छोटे-छोटे बच्चों को शौच के लिए घर जाना पड़ता है। हैरानी की बात है कि कई बार विभाग से इस बारे में आग्रह किया गया, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा तीनों स्कूलों में पढ़ने वाले तकरीबन 200 बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने एक बार फिर से विभाग से अपील है कि तीनों स्कूलों में किचन शेड व शौचालय बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट....
विभाग की ओर से जल्द ही ब्लॉक के तीनों प्राइमरी स्कूलों में किचन शेड व शौचालय बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। जैसे ही मंजूरी मिलती है तो स्कूलों में किचन शेड व शौचालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed