{"_id":"605b87058ebc3ec89a5c64a8","slug":"no-corona-infected-found-in-the-district-udhampur-news-jmu2320564195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में बुधवार को एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। देश भर में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच उधमपुर में हालात सामान्य है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। जिले में मौजूदा समय में 12 सक्रिय मामले मौजूद हैं। वहीं, 11 लोग होम क्वारंटीन हैं।
जिले में कोरोना के मामलों में बहुत ज्यादा कमी देखी जा रही है। कई दिन ऐसे भी निकल रहे हैं, जब एक भी मामला सामने नहीं आ रहा है। मंगलवार को जिले में बाहरी राज्यों से लौटने पर तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और तीन ही लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। बुधवार को शाम तक एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग बहुत ज्यादा राहत महसूस कर रहा है। कोई कोरोना को मात देने में कामयाब नहीं हो पाया है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4335 हो गई है। 4266 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में 12 सक्रिय मामले मौजूद हैं। इनमें से छह को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। तीन को फोर्स क्वारंटीन पर रखा गया है। तीन का उपचार अस्पताल में चल रहा है। 11 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है।