{"_id":"60ad43278ebc3e7fee7766a3","slug":"no-confidence-motion-against-the-president-vice-president-of-banihal-municipality-udhampur-news-jmu235991238","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनिहाल नगर पालिका में के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनिहाल नगर पालिका में के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन
रामबन। बनिहाल नगर पालिका (बीएमसी) के पांच कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए एक विशेष सत्र का आह्वान किया है। इसमें आरोप लगाया गया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि नगर सिमति के पांच सदस्यों ने मांग की है कि बीएमसी अध्यक्ष फारूक अहमद वानी और उपाध्यक्ष अशोक कुमार को उनके पदों से हटाया जाए। बीएमसी में सात सदस्य हैं और सभी कांग्रेस से हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन पांच सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की मांग की है उनमें शाहिदा बानो, रियाज अहमद, मसरत, मोहम्मद शरीफ गनी और प्रिंस जहांगीर शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि 18 मई को बीएमसी के कार्यकारी अधिकारी बशीर उल हसन को एक विज्ञप्ति में उन्होंने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटाने के लिए एक प्रस्ताव पर चर्चा करने और उसे अपनाने के लिए नगरपालिका समिति के एक विशेष सत्र की मांग की है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। पार्षदों ने कहा कि यह निर्णय एक तिहाई बहुमत से लिया गया है। कार्यकारी अधिकारी हसन ने बताया कि उन्हें पत्र मिला है और पार्षदों द्वारा विशेष सत्र बुलाने की मांग को आगे की प्रक्रिया के लिए निदेशक शहरी स्थानीय निकाय जम्मू को भेज दिया गया है।