{"_id":"681faad58c8841363005129e","slug":"no-approval-for-toilet-constuction-in-government-schools-udhampur-news-c-10-jmu1045-609694-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले के 125 स्कूलों में नए शौचालय बनाने के प्लान को मंजूरी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले के 125 स्कूलों में नए शौचालय बनाने के प्लान को मंजूरी नहीं
विज्ञापन
जिला के एक सरकारी स्कूल में दयनीय हालत में शौचालय।
खास खबर का लोगो लगाएं
मिल पाने के कारण नहीं शुरू हो सका काम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 1427 स्कूलों में से 125 में शौचालय बनाने के लिए 2.28 करोड़ की लागत से योजना तैयार कर पिछले साल विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी। विभाग के पास राशि भी पड़ी हुई है लेकिन सिर्फ निर्माण कार्य की मंजूरी नहीं मिलने से काम शुरू न हो पाया है।
इस वजह से बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जिला के 1427 स्कूलों में से विभाग की ओर से 125 स्कूलों का चयन किया गया था। जहां पर शौचालय की व्यवस्था सही न होने और कई स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय न होने के चलते उन स्कूलों में नए शौचालय बनाए जाने थे। इस योजना के तहत जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक है और वहां एक ही शौचालय है वहां भी अतिरिक्त शौचालय बनाए जाने थे। इसके साथ ही जिन स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है वहां पर भी नए शौचालय का निर्माण किया जाना था। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि विभाग के पास पैसा होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू कराने की मंजूरी न मिल पाने के कारण योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। जिसके चलते जिला के 125 के करीब स्कूलों में शौचालय की कमी के चलते बच्चों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस योजना के तहत जिन स्कूलों में जगह की कमी है उन स्कूलों में बच्चों को शौचालय की व्यवस्था देने के लिए पोर्टेबल शौचालय बनाए जाने थे। ताकि बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इतना ही नहीं जिला में कई ऐसे स्कूल भी है जिनमें शौचालय की हालत दयनीय है। जिसके चलते इस योजना के तहत नए शौचालय का निर्माण करवाया जाना था। हालांकि शौचालय की स्कूलों में सही व्यवस्था न होने से बच्चे काफी परेशान है।
कोट...
विभाग की ओर से जिले के 125 स्कूलों में नए शौचालय बनाने के साथ ही स्कूलों में अतिरिक्त शौचालय बनाने को लेकर प्लान बनाकर उच्च अधिकारियों को एक साल पहले भेज दिया गया था। लेकिन मंजूरी न मिल पाने के कारण विभाग के पास पैसा होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे है कि भेजे गए प्लान को मंजूरी मिले और स्कूलों में आ रही शौचालय की कमी को दूर किया जाए।
विज्ञापन
-कमल किशोर बडयाल, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी