फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   nformation about record digitization given to Chowkidars and Lumberdars

चौकीदारों और लंबरदारों को दी रिकार्ड डिजिटाइजेशन की जानकारी

विज्ञापन
nformation about record digitization given to Chowkidars and Lumberdars
किश्तवाड़। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत जिला सचिवालय परिसर में डीसी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें चौकीदारों और लंबरदारों को जागरूक किया गया। इसमें भूमि और राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार मुगल मैदान नईम इकबाल शिख ने डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के बारे में बताया। डीसी ने बताया कि डिजिटलीकरण से राजस्व रिकॉर्ड में अधिक पारदर्शिता लाकर भूमि विवादों को कम करने में मदद मिलेगी। वहीं, किसानों, भूमि मालिकों और विभिन्न हितधारकों को एक क्लिक से भूमि रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा चौकीदार, लंबरदार और पटवारियों का बोझ कम होगा। कोविड-19 के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एडीसी किश्तवाड़ पवन परिहार, एसीडी किशोर सिंह कटोच, सीएमओ डॉक्टर आरएस मन्हास, मुख्य कृषि अधिकारी एसके भगत, तहसीलदार प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed