फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Newly constructed water line damaged for several days

नई गढ़ी पानी की लाइन कई दिन से क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
Newly constructed water line damaged for several days
किश्तवाड़। नई गढ़ी पानी की लाइन गुमायुंनाग इलाके में कई दिन से क्षतिग्रस्त है, जिस कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में लोेगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भूमि का मुआवजा नहीं मिलने के कारण स्थानीय ग्रामीण पाइप को जोड़ने नहीं दे रहे हैं, जिस कारण स्थिति और भी खराब होने लगी है। विभाग ने जल्द ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन से बात कर समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व लाइन के पांच-छह पाइप क्षतिग्रस्त हो कर खाई में गिरे हैं। वहीं, जल शक्ति विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार केलू ने बताया कि पाइप के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। टीम गठित कर मरम्मत के लिए भेजी है, लेकिन स्थानीय लोग भूमि का मुआवजा नहीं मिलने के कारण काम नहीं करने दे रहे हैं। इस संबंध में तहसीलदार पडिहारना को भी सूचित किया गया है। जल्द ही डीसी से बात कर समस्या का निदान करवाने का प्रयास किया जाएगा। सनद रहे कि दो दिन बाद नवरात्र और रमजान माह शुरू होने वाला है। समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों ने इस संबंध में जल्द कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed