{"_id":"612bcf598ebc3ea75637189b","slug":"newborn-s-body-found-in-syal-dogs-were-scratching-people-rescued-udhampur-news-jmu2425575164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याल में मिला नवजात का शव, कुत्ते नोच रहे थे, लोगों ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याल में मिला नवजात का शव, कुत्ते नोच रहे थे, लोगों ने छुड़ाया
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते स्याल इलाके में रविवार दोपहर को नवजात का शव मिलने के बाद सकते में आ गए। इसके बाद उन्होंने कुत्तों को शव को नोंचते देखा, जिसके बाद उसे छुड़वाया और फिर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करीब सप्ताह पहले जिला अस्पताल में एक महिला नवजात बच्ची को छोड़ कर चली गई थी। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी मिलने पर इसके बारे में पुलिस को सूचना दी थी फिर अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मिलकर कई दिनों तक बच्ची की देखभाल की थी। कुछ दिन बाद बच्ची को जम्मू के चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया गया था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को एक और मामला सामने आ गया। जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे स्याल इलाके में लोगों ने कुत्तों को किसी चीज के लिए आपस में झगड़ते देखा। जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो पाया कि एक कुत्ते नवजात के शव को नोंच रहे थे। लोगों ने पहले शव को छुड़वाया और फिर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। वहीं, सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर जांच की जा रही है। वहीं इसको लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने बहुत ज्यादा रोष प्रकट किया है।
पूर्व सरपंच बलवीर सिंह ने कहा कि शहर में इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। कोई भी मां बच्चे को जन्म देने के बाद छोड़ने का काम नहीं करती है। इस तरह के प्रसव निजी क्लीनिक में हो रहे हैं और प्रशासन को इसको लेकर निजी क्लीनिकों पर शिकंजा कसना चाहिए।