फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   New Lab Made in Ramnagar Hospital

Udhampur News: उपजिला अस्पताल रामनगर में बन रही नई लैब, मरीजों को मिलेगी टेस्ट की सुविधा

विज्ञापन
New Lab Made in Ramnagar Hospital
 उपजिला अस्पताल रामनगर में बनाई जा रही नई लैब।
- गर्भवती महिलाओं को थायराइड टेस्ट के लिए निजी क्लीनिक या जीएमसी उधमपुर नहीं जाना पड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपजिला अस्पताल रामनगर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए ब्लॉक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट के तहत नई लैब का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही अस्पताल में आने वाले मरीजों सहित गर्भवती महिलाओं को हर प्रकार के मेडिकल टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी।
रोजाना लगभग 400 से 500 मरीज स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में आते है जिसमें तकरीबन 70 से 80 गर्भवती महिलाएं होती हैं। लेकिन डाॅक्टरों की ओर से गर्भवती महिलाओं को लिखे जाने वाले खासतौर पर थायराइड टेस्ट की सुविधा अस्पताल न होने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को प्राइवेट क्लीनिक या फिर जीएमसी उधमपुर जाकर थायराइड का टेस्ट करवाना पड़ता है। इस लैब के बनने से जहां गर्भवती महिलाओं को थायराइड टेस्ट की सुविधा मिलेगी, वहीं अन्य मरीजों को भी कई प्रकार के टेस्ट अस्पताल में ही होंगे। उन्हें अधिक पैसे खर्च कर प्राइवेट क्लीनिक या फिर जीएमसी उधमपुर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

अस्पताल में इन टेस्टों की मिलेगी सुविधा
अस्पताल में रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अब मेडिकल टेस्ट की सुविधा सप्ताह भर में उपलब्ध होगी जिसमें टीएसएच, टी3, टी4, टीएसएच, एस फेरीटीन, एबीजी, विटामिन डी-3 के अलावा अन्य टेस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
लैब को अपग्रेड कर बनाया जा रहा है, उसमें सुविधाएं भी बढ़ेंगी। पहले मरीजों के टेस्ट नहीं हो पा रहे थे, अब वे सभी टेस्ट लैब में होंगे। विभाग की ओर से हर समय यही प्रयास रहता है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।
- डॉ. यासीर, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed