{"_id":"6820ee43aeb66b3bfb0e9621","slug":"new-building-construct-for-health-centre-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123101-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 98 लाख रुपये की लागत से बन रही नई इमारत, मिलेंगी सुचारु स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 98 लाख रुपये की लागत से बन रही नई इमारत, मिलेंगी सुचारु स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन
बारटा में बनाई जा रही स्वास्थ्य उपकेंद्र की नई इमारत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 साल पहले बनाई गई स्वास्थ्य उपकेंद्र की इमारत की खस्ताहाल को देखते हुए विभाग ने जोहनू में नई इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवाया है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी।
क्षेत्र के लोगों की काफी पुरानी मांग थी कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य उपकेंद्र की नई इमारत का निर्माण करवाया जाए। अब लोगों की मांग पूरी होने से उनमें खुशी की लहर है। जानकारी के मुताबिक पुरानी इमारत में जगह की तंगी के चलते लोगों को सुचारु स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। अब विभाग की ओर से बनाई जा रही नई इमारत के चलते जहां एक तरफ जगह की तंगी दूर होगी तो वहीं लोगों को अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी मिलेंगी।
नई इमारत का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। लेबोरेटरी, इमरजेंसी वार्ड, शौचालय बनाए जा रहे हैं। डाॅक्टरों व मेडिकल स्टाफ के लिए कमरे भी बनाए जाएंगे। विभाग की ओर से 98 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला नई इमारत का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट...
नई दो मंजिला इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। पुरानी इमारत की एक ही मंजिल थी। जगह की तंगी को दूर करने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो मंजिला इमारत बनवाई जा रही है। इसमें इमरजेंसी वार्ड, डाॅक्टर व मेडिकल स्टाफ रूम, लेबोरेटरी, वेटिंग रूम के अलावा अन्य कमरे भी बनाए जा रहे हैं। नई इमारत 31 मार्च 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी।
-अनिल कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग