फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Needy suffering and the blood is thrown

जरूरतमंद तड़पते हैं खून फेंका जाता है

Wed, 11 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 11 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Needy suffering and the blood is thrown
रक्‍तदान
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से हर साल औसतन 48 बोतल खून को यूं ही फेंक दिया जाता है। वह या तो एक्सपायर हो चुका होता है या फिर हिमोलाइज्ड होता है। बर्बाद होने वाले खून में पाजिटिव ग्रुप के भी शामिल होते हैं। इससे साफ होता है कि खून लेने वालों की सही तरीके से पहले जांच नहीं की जाती है।
विज्ञापन


दरअसल, सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया ने एडीसी से जानकारी मांगी थी कि 01 जनवरी 1997 से 31 मार्च 2016 तक जिला अस्पताल में कितने बोलत नेगेटिव ग्रुप या एक्सपायरी खून को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन


इस पर प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि 4 अप्रैल 2001 से लेकर 31 मार्च 2016 तक जिला अस्पताल में कुुल 22781 बोतल खून प्राप्त हुआ। इसमें से 721 बोतल खून को नष्ट किया गया। इनमें पाजिटिव ग्रुप के 92 बोतल, एक्सपायरी डेट की 302 और हिमोलाइज्ड 210 बोतल खून के अलावा नेगेटिव ग्रुप के 117 बोतल खून शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आंकड़ों पर बवोरिया ने जिला अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाया और कहा कि जिला अस्पताल में मरीज खून लेने के लिए तड़पते रहते हैं, लेकिन दूसरी तरफ खून को पानी की तरह बहाया जा रहा है।

इससे साफ जाहिर हो रहा कि जिला अस्पताल न केवल उन लोगों के साथ धोखा करता है जो खून के लिए तड़पते रहते हैं, बल्कि खून दान देने वालों के साथ भी धोखा किया जाता है। यह भी सवाल उठाया कि बिना जांच किए ऐसा खून क्यों लिया जाता है जो किसी के काम नहीं आ सकता है। खून लेने से पहले उसकी सही तरीके से जांच करनी चाहिए।



कई बार नेगेटिव खून और एचआईवी संक्रमित खून मिल जाने का कारण उसे नष्ट करना पड़ता है। खून एक्सपायर होने से पहले ही जरूरतमंद लोगों को दे दिया जाता है। कोशिश रहता है कि खून नाड़ियों में बहाया जाए न कि नालियों में।
नरेंद्र सिंह भत्याल, सुपरिंटेंडेंट, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed