फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   NC holds the post of DDC president, vice chairman in Ramban

रामबन में डीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर नेकां का कब्जा

विज्ञापन
NC holds the post of DDC president, vice chairman in Ramban
रामबन। डीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस ने दोनों पदों पर बाजी मारी है। इसमें नेशनल कांफ्रेंस से शमशाद बानो अध्यक्ष और राबिया बेग ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
विज्ञापन

वीरवार को हुए चुनाव में नेकों की शमशाद बानो ने 11 और भाजपा प्रत्याशी रेणुका कटोच को तीन वोट मिले। वहीं, आजाद इतहाद के तीन सदस्यों ने हाल ही में नेशनल कांफ्रेंस का दामन थामा था। उन्हीं में से राबिया बेग ने 9 वोट लेकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कुल मिलाकर नेशनल कांफ्रेंस ने डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में परचम लहराया है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह बाली को मात्र तीन ही वोट से संतोष करना पड़ा है। इस दौरान डीसी मसरत इस्लाम ने निर्वाचित डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर नेशनल कांफ्रेंस की जिला अध्यक्ष सज्जाद शहीन ने जीत पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित डीडीसी अध्यक्ष शमशाद बानो ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद जीत हासिल हुई है। इस बीच कांग्रेस डीडीसी सदस्य बशीर नाइक एवं इम्तियाज खांडे ने कांग्रेस और रामबन की जनता को धोखा देने का अरोप लगाया है। कहा कि पहले हमारे साथ गठबंधन किया और अब आजाद इतहाद से मिलकर धोखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed