फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   navratra jammu kashmir

महामाई और भगवान राम के रंग में रंगने को तैयार हो रही देविकानगरी

विज्ञापन
navratra jammu kashmir
नवरात्र को लेकर सजाया गया टी-मोड़ स्थित काली माता का मंदिर। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नवरात्र में देविकानगरी महामाई के रंग में रंगने को तैयार हो रही है। नवरात्र के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों पर स्थित मंदिरों को सजाया जा रहा है, साथ ही कई स्थानों पर लोग नवरात्र के दौरान निकाले जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं रामकला केंद्र के कलाकार रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में कर रहे हैं।
विज्ञापन

जब भी कोई अध्यात्मिक पर्व होता है तो देविकानगरी के लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। कुछ ऐसा ही नवरात्र के दौरान भी देखने को मिलेगा। नवरात्र को ध्यान में रखते हुए मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया है, जहां रविवार को पहले नवरात्र पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का स्नान करने व पूजा अर्चना के लिए तांता लग जाएगा। शहर के टी मोड़ इलाके में स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के हर तरह के प्रबंध किए जा रहे हैं। शारदा माता मंदिर के लिए निकाले जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसके अलावा शिवसेना की तरफ से रविवार को निकाली जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियां में जोरों से चल रही हैं।
विज्ञापन

कल रात से सुनाई देंगे भगवान श्री राम के जयघोष
नवरात्र के दौरान रामलीला का मंचन पुरानी प्रथा है। रात के दौरान रामलीला के मंचन के माध्यम से शहर का वातावरण भगवान राम की भक्ति में रंगा हुआ नजर आता है। शहर व आसपास के इलाकों में स्थित श्री राम कला केंद्रों द्वारा भी रामलीला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कल रात से कला केंद्र के कलाकार सैकड़ों दर्शकों के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कलाकार जहां कला का प्रदर्शन को तैयार है तो वहीं शहरवासी रामलीला का मंचन देखने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा में देविकानगरी
नवरात्रा को लेकर इस बार पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर भी जवान व अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग को भी कड़ी सुरक्षा में ले लिया गया है। राजमार्ग व धार रोड के कई हिस्सों पर सेना के जवानों को तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर भी अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed