फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   narcotics smugglers arrest

दो अलग अलग स्थानों से 11 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
narcotics smugglers arrest
दो अलग अलग स्थानों से 11 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। शहर के दो अलग अलग स्थानों से पुलिस ने 11 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक स्थान से पांच ग्राम और दूसरे स्थान से छह ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी अनुसार सोमवार देर रात को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुभाष नगर में छापेमारी कर आमिर शाह के पास से पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने उसी समय उसको गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। वहीं शहर के बाड़या मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर रंजीत सिंह और केवल सिंह के पास से छह ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने उसी समय दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed