{"_id":"63d02117a50a511e7b6a03c5","slug":"na-udhampur-news-c-10-1-31695-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश के साथ ठंड ने की वापसी, गलियों में जलभराव, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश के साथ ठंड ने की वापसी, गलियों में जलभराव, बिजली गुल
विज्ञापन
उधमपुर में दिनभर जारी रही बारिश के साथ चली बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। धीरे-धीरे किनारा कर रही ठंड मंगलवार को बारिश के बाद फिर से लौट आई है। दिनभर रुक रुक कर हुई बारिश के साथ चली बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। इसके साथ जिले के अधिकतर ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली गुल रही, वहीं नगर की अधिकतर गलियों व सड़कों पर जलभराव होने से लोग परेशान रहे। सीवरेज के लिए उखाड़ीं नगर की गलियां व सड़कें भी बारिश में दलदल बन गईं। पैदल यात्री भी यहां चलने से घबराते रहे।
जानकारी के अनुसार जिले के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों डुडू, बसंतगढ़, पंचैरी, मोंगरी इलाकों में भी बारिश जारी रही। ठंड के प्रकोप और शीत लहर के चलने से संभावना थी कि इलाकों में हिमपात हो। शाम को ठंड काफी बढ़ गई थी जिससे बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मंगलवार को सुबह की शुरूआत हल्के बादलों के साथ हुई थी। उम्मीद थी कि जल्द ही बादल छंट जाएंगे। लेकिन, सुबह 11 बजे के आसपास बादल और भी अधिक घने हो गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
दोपहर 12 बजे के करीब शुरू हुई बारिश शाम तक रुक रुक जारी रही। इससे ठंड में भी काफी इजाफा हो गया। लगातार बारिश और ठंड के कारण नगर के बाजारों में भी रौनक देखने नहीं मिली। शाम को दुकानदार भी जल्द दुकानें बंद कर घरों को लौटते नजर आए। दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी मौसम बिगड़ा रहेगा और बारिश होगी।