फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   NA

Udhampur News: बारिश ने रोके भक्तों के कदम, जोश नहीं हुआ कम

विज्ञापन
NA
कटड़ा में लगातार बारिश से ठंड में हुई बढ़ोतरी, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में मंगलवार दोपहर से हुई बारिश के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पैदल मार्ग पर उन्हें परेशानी हुई और तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर सेवा बंद होने से उन्हें पैदल ही भवन की ओर बढ़ना पड़ा। फिर भी उनके जोश में कमी नहीं आई और माता के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे।
बारिश के दौरान भवन मार्ग पर बने शेड यात्रियों के लिए काफी राहत भरे रहे। दोपहर में तेज हवाओं के कारण जब कटड़ा से सांझी छत तक हेलिकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई तो भक्तों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई। लेकिन, अर्द्धकुवारी से हिमकोटि मार्ग पर भवन तक बैटरी कार सेवा और माता वैष्णो देवी के भवन से भैरव घाटी तक जारी रही रोपवे सेवा से भक्तों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 15715 भक्तों ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। वहीं, मंगलवार को शाम सात बजे तक 13610 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। भवन से थाना प्रभारी ने बताया कि करीब 12 बजे से बारिश लगातार जारी रही, लेकिन बर्फबारी नहीं हुई। बारिश व तेज हवाओं से ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed