फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Murder

संदिग्ध परिस्थितियों में पुल के नीचे से बरामद हुआ व्यक्ति का शव

विज्ञापन
Murder
रामनगर में व्यक्ति का शव मिलने के बाद विलाप करता परिवार - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर। गुरलांग इलाके में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव पुल के नीचे से बरामद हुआ है। व्यक्ति की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र वेद प्रकाश के रुप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच पूरी कर शव को कब्जे लिया, और पोस्टमार्टम के लिए रामनगर अस्पताल भेजा। जांच में पता चला कि मृतक व्यक्ति किसी काम से कटड़ा निकला था। लेकिन, कटड़ा पहुंचने की बजाय उसका शव नाले के नीचे से बरामद हुआ। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब आठ बजे परिवार के सदस्यों ने राजेंद्र कुमार पुत्र वेद प्रकाश का शव नाले के नीचे से बरामद किया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ समय बाद जांच करने के लिए एसएचओ कुलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को राजेंद्र काम से कटड़ा के लिए निकला था। शाम को जब घरवालों ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह कटड़ा नहीं गया। फिलहाल, रामनगर में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी उसके घर पहुंचने का इंतजार करने लगे। रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो उसे फोन किया गया। जब फोन पर संपर्क नहीं हुआ तो वे उसे तलाश करने निकल पड़े। लेकिन रात को उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने सोमवार सुबह फिर से तलाश करना शुरू कर दिया। जब वे पुल के नीचे पहुंचे तो राजेंद्र का शव बरामद हुआ। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed