{"_id":"62435616cbe27b0128470d17","slug":"murder-accident-udhampur-news-jmu25673120","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से कॉलेज निकली थी युवती, संदिग्ध है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से कॉलेज निकली थी युवती, संदिग्ध है मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। दरसू इलाके में कार के पलटने से मारी गई युवती का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया गया। जिला अस्पताल में शवगृह के बाहर मौजूद मोहल्लेवासियों व परिजनों का कहना था कि युवती कॉलेज गई थी तो वह दरसू कैसे पहुंच गई? उन्होंने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। उधर, अस्पताल से फरार हुए युवक ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
गौरतलब है कि सोमवार को दरसू इलाके में चालक से नियंत्रण खोने पर एक कार धार रोड पर पलट गई थी। इस दुर्घटना में युवती सोनिका देवी की मौत हो गई थी। चालक सुशील ने सोनिका को जिला अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन डाक्टरों ने युवती को मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद चालक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात को युवक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह सोनिका को साथ लेकर मजालता गया था। वहां से लौटते समय दरसू में कार सड़क पर पड़े पत्थर के ऊपर से निकली तो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सोनिका घायल हो गई थी। चालक ने बताया कि वह सोनिका को लेकर अस्पताल पहुंचा था। लेकिन, जब सोनिका का डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वह डर गया, और मौके से भाग गया। उसने बताया कि वह सोनिका को बहुत पहले से जानता था।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल पहुंचे युवती के परिजन व मोहल्लेवासियों ने कहा कि सोनिका प्रतिदिन बरमीन से उधमपुर कॉलेज में पढ़ने जाती थी, और शाम को लौटती थी। वह कॉलेज की बजाय दरसू कैसे पहुंची, यह जांच का विषय है। अचानक दुर्घटना में मौत हो जाना कई तरह के प्रश्न खड़े करता है। इसलिए, उन्होंने मांग कि पुलिस इसकी जांच करे, और सच्चाई सबके सामने लाए।