फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MP gave 30.63 lakh for Kishtwar health services

सांसद ने किश्तवाड़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिए 30.63 लाख

विज्ञापन
MP gave 30.63 lakh for Kishtwar health services
किश्तवाड़। कोरोना संकट के बीच केंद्रीय पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सांसद निधि से किश्तवाड़ को 30.63 लाख रुपये दिए हैं। इस फंद का प्रयोग जिला अस्पताल स्थापित कोविड केयर वार्ड के लिए बेड खरीदने में किया जाएगा। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में जानकारी देकर उनका आभार जताया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण इलाकों में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 85 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। शहर में भी वैक्सीनेशन प्रक्रिया जारी है। प्रधानमंत्री की ओर से 21 जून से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों का निशुल्क टीकाकरण करने की घोषणा की गई है, जिसे लेकर भी प्रयास किए जाएंगे। मार्च से अब तक 1424 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 1174 स्वस्थ हो चुके हैं और 15 लोगों की मौत हुई है। जिले में मौजूदा समय में 235 मामले सक्रिय हैं। अभी तक 51193 लोगों का टेस्ट हो चुका है। पॉजिटिव रेट 2.78 प्रतिशत है। जिला अस्पताल और एनएचपीसी अस्पताल में 107 बिस्तर ऑक्सीजन सिंलिंडर सहित उपलब्ध हैं। इनमें से 94 बिस्तर रिक्त हैं। जनता से अपील है कि निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed