फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mourn on Death

Udhampur News: सीएओ के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
Mourn on Death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला मुख्यालय के न्यायिक और मुंसिफ कोर्ट चिनैनी के कर्मचारियों ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायालय रामबन (सीएओ) प्रभात सिंह के परिवार से संवेदना व्यक्त की है, जिनका बुधवार को मरोग रामबन के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।
वह अपनी स्कूटी पर अदालत जा रहे थे और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। न्यायिक कर्मचारियों ने सीएओ प्रभात सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उधमपुर और चिनैनी कोर्ट में शोक सभा आयोजित की। हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए, सभा ने दिवंगत आत्मा की शांति और प्रियजनों के लिए धैर्य की प्रार्थना की।
विज्ञापन

ज्यूडिशियल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजीत परिहार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक निष्ठावान, ईमानदार और सज्जन व्यक्ति थे। उनके मित्रवत और विनम्र व्यवहार के कारण पूरे केंद्र शासित प्रदेश के न्यायिक कर्मचारियों में उनका बहुत सम्मान था। उन्होंने एसआरओओ 43 के तहत मृतक के परिजन के लिए अनुग्रह राशि और नौकरी की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed