फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mountains are giving relief in the heat of june among Corona

कोरोना के बीच ज्येष्ठ की गर्मी में पहाड़ दे रहे राहत

विज्ञापन
Mountains are giving relief in the heat of june among Corona
चिनैनी। कोरोना संकट के बीच ज्येष्ठ माह में मैदानों में तपिश बढ़ते ही सैलानियों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। मनमोहक वादियां कोरोना और ठंडी जलवायु का आनंद लेने के लिए रोजाना लोग परिवारों सहित पटनीटॉप, नत्थाटॉप और सनासर पहुंच कर प्राकृतिक नजारों का लत्फ उठा रहे हैं। वहीं, लॉकडाउन से परेशान कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

मैदानों में बढ़ी गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों का पर्यटन स्थलों में पहुंचना शुरू हो गया है। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप और सनासर में सैलानियों से गुलजार हो उठे हैं। यहां के प्राकृतिक मनमोहक नजारे और ठंडी जलवायु उन्हें तरोताजा कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में इन पर्यटन स्थलों में कारोबार कई माह तक ठप रहा है। लेकिन मैदानों में फिर से गर्मी बढ़ने और कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में ढील मिलते ही सैलानियों का पहुंचा शुरू हो गया है। गत वीकेंड पर पटनीटॉप में 60 से 70 प्रतिशत तक कारोबार हुआ।
विज्ञापन

अभी महामारी के चलते लोग कम संख्या में ही बाहर निकल रहे हैं। लेकिन गर्मी की छुट्टियों में संख्या बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को 50 और शनिवार को 80 प्रतिशत कारोबार हुआ है। अन्य दिनों में यह 10-15 फीसदी तक ही रहता है। इस बार कारोबार उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश ठाकुर, होटल प्रबंधक, पटनीटॉप
अन्य दिनों के मुकाबले पहले वीकेंड पर करीब 60 प्रतिशत कारोबार हुआ है। कुछ लोग वीकेंड की बुकिंग को लेकर आनलाइन व फोन के जरिए पूछताछ भी कर रहे है और 40 से 50 प्रतिशत बुकिंग भी हो चुकी है। अभी लोग अन्य राज्यों से कम आ रहे हैं। गर्मी के चलते स्थानीय पर्यटक ही पटनीटॉप का रुख कर रहे हैं।
- एसके बड़ियाल, होटल प्रबंधक, पटनीटॉप
कुछ पाबंदियां हटने के बाद सैलानियों का रुख पटनीटॉप व सनासर की ओर हुआ है। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडी जलवायु का आनंद लेने जहां आ रहे है। इससे आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार की उम्मीद बन रही है।
- राहत गुप्ता, दुकानदार, पटनीटॉप
पटनीटॉप, नत्थाटॉप व सनासर में सरकार को पूरी सुविधा देनी चाहिए। देश के कई हिस्सों के सैलानी इन स्थलों पर भीषण गर्मी से राहत पाने पहुंच रहे हैं। सड़कों की हालत सुधारी जानी चाहिए। इसके साथ ही पर्याप्त कूड़ेदान और पेयजल का प्रबंध करना चाहिए।
- ऊषा देवी, डीडीसी सदस्य और प्रकाश चंद, बीडीसी अध्यक्ष
नजारों को देख सैलानी हुई मदहोश
पटनीटॉप के नजारों को देख कर सैलानी मदहोश हो रहे हैं। यहां की ठंडी जलवायु उन्हें राहत पहुंचा रही है। सैलानी राजेश कुमार, अजीत सिंह ने बताया कि यहां पहुंच कर परिवार के साथ खूब लुत्फ उठा रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों के कारण बच्चों को भी खुले स्थान पर आकर अच्छा लग रहा है। अब कुछ दिनों बाद सनासर जा कर वहां के नजारों का लुत्फ उठाएंगे।

दिल्ली के लोमेश को भाया पटनीटॉप
पटनीटॉप में परिवार सहित पहुंचे दिल्ली निवासी लोमेश कपिल ने बताया कि उनका मार्च में यहां आने का प्लान होता है। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद पटनीटॉप आते हैं। लेकिन मार्च में बच्चों की परिक्षाओं और लाकडाउन के चलते नहीं आ पाए थे। लेकिन छूट मिलते ही यहां पहुंच कर नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed