{"_id":"67c2057c9837223d38035a3f","slug":"mother-and-son-lost-their-lives-due-to-falling-of-stones-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-120889-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पत्थर गिरने से मां-बेटे की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पत्थर गिरने से मां-बेटे की चली गई जान
Sat, 01 Mar 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर की तहसील मोंगरी के लाली इलाके में बाइक पर पत्थर गिरने से मां बेटे की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रघु (26) पुत्र बदरू राम और शानो देवी (52) निवासी लाली के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक पर मोंगरी से लाली की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में ठन्नी क्षेत्र में एक बड़ा पत्थर बाइक पर गिरने से दोनों घायल हो गए। शानो देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे रघु को उपचार के लिए पीएचसी मोंगरी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद